

उत्तराखंड : हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर जंगल की तरफ से भागकर आया सांभर कार से टकरा गया। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सांभर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर एक तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। वन प्रभाग की टीम घायल सांभर को इलाज के लिए ले गई।
घटना बुधवार दोपहर की है। जब ज्वालापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बहादराबाद की तरफ से एक कार आ रही थी। होटल वृंदावन के सामने पहुंचते ही अचानक जंगल की तरफ से निकलकर एक सांभर सड़क पर भागता हुआ आ गया। सामने से आए सांभर को देख कार सवार ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। मगर सांभर कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेजी से लगी कि कार के आगे बोनट के परखचे उड़ गए।
कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई। जबकि सांभर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम को खुलवाया। वन्य कर्मी सांभर को इलाज के लिए लेकर गए। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि सांभर के आने से हादसा हुआ। कोई जनहानि नहीं हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में दुकानों का किराया बढ़ेगा,टैक्स में 25% छूट
हज 2026 : आखिरी किस्त का अलर्ट,सर्कुलर जारी_जानें कैसे करें भुगतान
धामी कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर_ 16 प्रस्तावों को मंजूरी..
Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
खाड़ी संकट के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक_भुगतान की मांग