Ad

उत्तराखंड : शराब के नशे में सनकी पिता बना हैवान,मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

शराब का नशा और दिमाग पर चढ़ी सनक इंसान को किस हद तक हैवान बन सकती है इसका ताजा मामला उत्तराखंड की राजधानी में देखने को मिला है।शराब के नशे में एक फौजी पिता ने अपनी दो साल की बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी। बेटी हालत गंभीर होने पर उसका शहर के तीन अस्पतालों में इलाज चला लेकिन बचाई नहीं जा सकी। फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि नीरा निवासी बंजारावाला राजेश्वरी कॉलोनी ने तहरीर दी है। बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व दो साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका पति आर्मी में है। जब भी वह छुट्टी पर घर आता है तो घर पर शराब पीकर अपनी दो साल की बेटी को मारता-पीटता है। बताया कि जब वह विरोध करती है तो उसे भी धमकाता है।

बीते दिसंबर में वह छुट्टी पर घर आया था। फिर 10 जनवरी को उसने शराब के नशे में बेटी को बहुत पीटा। जिस कारण बेटी की हालत गंभीर हो गई। वह उसे पहले महंत इंदिरेश, फिर एमएच और उसके बावजूद हालत में सुधार न होने पर मैक्स अस्पताल ले गई। लेकिन, 13 जनवरी को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *