नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से कहा एक दिन तो वहां सभी को जाना है_ रोड बनाएं


ब्रेकिंग न्यूज़ _
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के पाइंस शमशान घाट को मुख्य मोटरमार्ग से सर्वे के बावजूद मोटरमार्ग से नहीं जोड़ने संबंधी जनहित याचिका में राज्य सरकार से दो माह के भीतर रोड का निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवाड़ी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने कहा कि जितना जल्द हो सके रोड का निर्माण कार्य किया जाए, ताकि बुजुर्ग और दिव्यांगों को अपने साथियो/परिजनों की अंतिम यात्रा में सामिल होने का मौका मिल सके।
सुनवाई के दौरान वन विभाग की तरफ से कहा गया कि यह मामला केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पास विचाराधीन है। उसे बनाने की अनुमति अभी तक नही मिली है। न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए सहज अंदाज में कहा कि “एक दिन तो सभी को वहाँ जाना है, इसलिए वहाँ जाने के लिए सुविधाएँ होनी चाहिए, तांकी वे अपने परिजनों को अंतिम विदाई दे सकें”।
याचिकाकर्ता कि तरफ से कहा गया कि रोड का सर्वे लंबे समय पहले हो चुका है। समय बीतने के बावजूद उसका निर्माण नहीं हो सका है। इसलिए वहाँ के लिए इस रोड का शीघ्र निर्माण करवाने के आदेश सरकार सहित अन्य विभागों को दिया जाय।
मामले के अनुसार नैनीताल निवासी मनोज साह जगाती ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि नैनीताल के पाइंस श्मशान घाट में सर्वे होने के बाद भी घाट को मोटर मार्ग से नहीं जोड़ा गया, जबकि मोटर मार्ग का सर्वे जिलाधिकारी व कमिश्नर की संस्तुति पर पूर्व में हो चुका है। घाट तक मोटर मार्ग नहीं होने के कारण लोगो को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
यही नहीं, घाट में पानी, बैठने की जगह व लकड़ियां आदि मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। न्यायालय से प्रार्थना की गई है कि घाट को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ा जाय और वहाँ पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं