Ad

उत्तराखंड में 22 जनवरी को अवकाश घोषित..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : देहरादून – अयोध्या में 22 जनवरी  को श्री राम जन्म भूमि परिसर में  राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन  राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक /कोषागार/उप कोषागार आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें। वहीं राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कालेज)  बन्द रहेंगी।

ADVERTISEMENTSAd

अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रमेंट एक्ट 1881 के अधीन बैंक/कोषागार/उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें।

2- उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कालेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगी।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी कार्यों में आधा दिन का अवकाश किया गया है जो की औचित्यहीन है।आदेश से नाखुश कर्मचारियों ने कहा कि क्या कर्मचारी शिक्षक पहले प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और 2:30 बजे बाद अपने कार्यालय में आएंगे जो कि असंभव है। सरकार अवकाश पर पुनर्विचार करके 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश घोषित करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *