

उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है लॉरेंस बिश्नोई के नाम व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
हार्डवेयर व्यापारी को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से मिली थी धमकी।।
हरिद्वार SSP ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए गठित की थी विशेष टीम।।
फिरौती मांगने को लेकर थाना रायवाला में भी दर्ज हैं दो मुकदमें।।
दोनों अभियुक्त अक्सर साथ छलकाते थे जाम,एक छठवीं तो दूसरा है दसवीं फेल।।
रंगदारी मांगने वाले वीरेंद्र उर्फ छोटू और गोविंद बाबा को किया अरेस्ट पहुंचाया सलाखों के पीछे।।
जानकारी के मुताबिक कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जिस व्यापारी को धमकी देकर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी उसी व्यापारी को फिर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने विशेष टीमों का गठन कर घटनाक्रम का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने तगड़ा एक्शन लेते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
धमकाकर बड़ी रकम ऐंठने के लिए हार्डवेयर व्यापारियों को किया था टारगेट।।
वही एसएसपी अजय सिंह ने बदमाशों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ संदेश दे दिया है की हरिद्वार में बदमाशों के लिए नही कोई जगह,गलती से भी हिम्मत की तो जाना पड़ेगा जेल ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ओखलकांडा के गांव-गांव पहुंचे मंत्री कैड़ा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं..
276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Uttrakhand _सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे_बर्खास्त..