Ad

हल्द्वानी : नो पार्किंग ज़ोन में वाहन खड़े करने वालों के लिए बड़ी खबर, कार्यवाही शुरू

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी एवं नैनीताल में चिन्हित नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 22.04.2024 को हल्द्वानी नगर एवं नैनीताल नगर में सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गयी एवं कुल 73 वाहनों के चालान किये गये। सभी प्रवर्तन दलों को लगातार नो पार्किंग जोन में प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत सड़क किनारे खड़े सभी स्कूल बसों, रोडवेज सहित अन्य बसें एवं भार वाहन को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने वाहनों को स्वयं के पार्किंग स्थल पर पार्क करें, सड़क किनारे पाये जाने पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अधिकतम जुर्माने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

नहीं दिखा सख़्ती का असर

यहां आपको बताते चलें जिलाधिकारी ने कल बैठक में सख्ती के साथ यह निर्देश दिए थे। कि ओवर स्पीड,ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव के अलावा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिसके बाद आज बड़ी कार्रवाई शुरू तो हुई है लेकिन लोगों पर इसका असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। आज बाजार में खासतौर से नैनीताल रोड पर कई जगहों पर सड़कों पर और भीड़-भाड़ के बावजूद रोडों के किनारे लोगों के वाहन आड़े तिरछे खड़े दिखाई दिये।

आज की सबसे अच्छी तस्वीर

एक्टिव – हल्द्वानी के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके मंगल पड़ाव में यातायात कंट्रोल करती ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *