Ad

नैनीताल : हल्द्वानी रोड पर इस हालत में मिला अपह्रत शराब कारोबारी का शव

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : हरयाणा के फरीदाबाद से 35 वर्षीय शराब व्यवसायी युवक को अपहृत करने के मामले में आज फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और नैनीताल पुलिस ने युवक का शव नैनीताल के जंगल से बरामद किया है। टीम ने शव का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम की तैयारी कर ली है।

ADVERTISEMENTSAd


हरयाणा के फरीदाबाद थाने में 35 वर्षीय व्यवसायी नागेंद्र सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बीती 30 मई को नैनीताल के आसपास होने की लोकेशन मिली थी। सी.सी.टी.वी.फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, नागेंद्र को तलाशते हुए नैनीताल पहुंची। क्राइम ब्रांच कुछ दिन पहले भी नैनीताल के पास के जंगलों में तलाश करके गई, लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई।

आज नैनीताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की मदद से शव को ज्यूलिकोट के समीप आम पड़ाव में खाई से तलाशा गया और निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। सूचना के बाद नागेंद्र के घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उनकी पत्नी के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद उनका पोस्ट मॉर्टम किया जाएगा। शव का चेहरा और शरीर बुरी तरह से सड़ गया है जिसे कपड़ों, घड़ी और अन्य वस्तुओं से पहचाना गया।


नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय से हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की घटनाएं होते आई हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद इन घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *