Ad

24 लाख की चरस बरामद,अंतरराष्ट्रीय तस्कर समेत दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

STF उत्तराखंड की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (कुमाऊं यूनिट) ने थाना टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए टनकपुर (जनपद चंपावत) में 4.30 किलो अवैध चरस के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग ₹24 लाख बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

गिरफ्तार आरोपियों में से एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर है जो नेपाल से चरस ला रहा था। पूछताछ में पता चला कि ये लोग नेपाल से चरस लाकर उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में ऊंचे दामों में बेचते थे।

गिरफ्तार तस्कर – जय बहादुर धामी निवासी झापा, नेपाल (उम्र 29 वर्ष)
कबीर गर्ब्याल निवासी धारचूला, पिथौरागढ़ (उम्र 52 वर्ष)

बरामदगी – 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस

यह कार्रवाई STF चीफ नवनीत भुल्लर के निर्देशानुसार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत की गई। टीम को कई अन्य ड्रग तस्करों की जानकारी भी मिली है, जिन पर आगे कार्रवाई जारी है।

जनता से अपील
STF ने नशा तस्करी से दूर रहने की अपील की है और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत STF या नजदीकी थाने को देने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *