कोसी नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस


नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम पूछड़ी के पास फौजी कॉलोनी के समीप कोसी नदी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को कपड़े में लिपटा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र के अस्पतालों व नर्सिंग होम से जानकारी जुटा रही है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष और चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 घरों में पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर