उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_ CHC की पुरानी बिल्डिंग में धधकी आग,बुजुर्ग महिला जिंदा जली


उत्तराखंड_ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पुरानी आवासीय बिल्डिंग में देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 75 वर्षीय पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पार्वती जैन इसी स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी थीं और कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुई थीं।
खबर उत्तरकाशी जनपद में मोरी तहसील के आराकोट से है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा मंगलवार देर रात करीब 12:58 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से भी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी।
उत्तराखंड और हिमाचल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में पार्वती जैन की मौत के अलावा किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_ CHC की पुरानी बिल्डिंग में धधकी आग,बुजुर्ग महिला जिंदा जली
MBPG छात्रसंघ चुनाव Voting शुरू_भारी फोर्स तैनात…
हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश
MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani