Ad

MBPG छात्रसंघ चुनाव Voting शुरू_भारी फोर्स तैनात…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है। 12,800 छात्र-छात्राओं के वोट और अध्यक्ष पद पर ABVP के धीरज बिष्ट , NSUI से मेहुल शाह और ABVP के बागी प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

ADVERTISEMENTSAd

नामांकन के दौरान हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कॉलेज परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक भारी पुलिस बल, ड्रोन, मोबाइल टीमें और एंटी-रायट टीम तैनात है।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे सामने आने की उम्मीद है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने साफ निर्देश दिए हैं कि चुनाव की आड़ में बाहरी तत्वों की दखल, धमकी, हिंसा या बवाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चार मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। चुनाव को देखते हुए शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और जीरो जोन भी लागू रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *