छात्रसंघ चुनाव_ MBPG में सायरन बजा, गेट बंद_ छात्रों का जमावड़ा, मतदान सम्पन्न.


हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव निर्णायक मोड़ पर है। अध्यक्ष पद के लिए ABVP के धीरज बिष्ट, NSUI के मेहुल शाह और निर्दलीय आर्यन बेलवाल के बीच सीधा मुकाबला है। कॉलेज के 9 पदों के लिए कुल 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्धारित समय ठीक 2:00 मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है।
MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का मतदान समाप्त हो गया। कॉलेज में कुल 12,800 छात्र-छात्राओं में से 4,063 ने मतदान किया। इस तरह कुल 31.74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
सायरन बजते ही कॉलेज के गेट बंद कर दिए गए इसके बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। केवल जो मतदाता अभी तक कॉलेज परिसर के अंदर हैं और अभी वोट नहीं डाल पाए हैं उनको ही वोट डालने की इजाजत है
मतदान के आखिरी दौर में कॉलेज परिसर से लेकर नैनीताल रोड तक सियासी और छात्र राजनीति का पूरा रंग दिखाई दिया। चुनाव भले ही छात्रसंघ का हो, लेकिन मैदान में बड़े राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी भी दिख रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हल्द्वानी विधायक समेत कई राजनीतिक चेहरे और समर्थक चुनावी माहौल में सक्रिय नजर आए। छात्र संघ चुनाव में ABVP और NSUI ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
चेकिंग के दौरान एक छात्र के पास ब्लूटूथ डिवाइस जैसी वस्तु मिलने पर उसे वापस भेज दिया गया।
कॉलेज के 18 बूथों पर CCTV से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ कॉलेज का प्रॉक्टोरियल बोर्ड भी तैनात है।
वहीं कॉलेज के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ के चलते पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बीच-बीच में हंगामे और भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को पीछे किया। नैनीताल रोड पर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा चुनावी माहौल की गर्मी साफ दिखा रहा है।
मतदान समाप्त होते ही दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और आज ही विजयी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर शपथ ग्रहण कराया जाएगा। अब नजरें उस नतीजे पर हैं, जो तय करेगा कि MBPG का अगला छात्रसंघ किंग कौन होगा_धीरज, मेहुल या आर्यन ?



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा