मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी दौरे पर..ये रहेगा शेड्यूल


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 03 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर जनपद नैनीताल पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान के साथ शुरू होगा। वे 11:25 बजे गौलापार स्थित स्टेडियम हैलीपैड पर पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे काठगोदाम स्थित ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ में आयोजित पूर्व अर्द्ध–सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। यहां कार्यक्रम के उपरांत वे दोपहर 12:45 बजे कार द्वारा एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के प्रेक्षागृह के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री धामी दोपहर 1:00 बजे विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज से एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह दौरा सुरक्षा, प्रशासनिक तैयारियों और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित माना जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…