Ad

दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गुजरात/उत्तराखंड_ खुशियों के साथ घूमने निकला परिवार कभी घर वापस नहीं लौटेगा, किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार और उसके रिश्तेदारों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। इनमें महज तीन महीने की एक नन्ही बच्ची भी थी।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच खावड़ा के पास हुआ। उत्तराखंड नंबर की कार में सवार सभी लोग रण ऑफ कच्छ घूमकर भुज लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में बचाव दल को कई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना में जवान के परिवार से संबंधित थे। एक साथ सात लोगों की मौत की खबर से उत्तराखंड में भी शोक की लहर है।

हादसे में मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30), उनकी तीन महीने की बेटी सिविका, राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता, रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *