वैश्विक पहचान_ एरीज की सृंजना राउत को अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मान..


एरीज की शोध छात्रा सृंजना राउत को अंतरराष्ट्रीय सम्मान,URSI-RCRS 2026 के युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) की शोध छात्रा सृंजना राउत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए उन्हें URSI-RCRS 2026 के युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सूर्य की चुंबकीय संरचनाओं और उनसे जुड़ी प्रक्रियाओं पर किए गए उनके शोध के लिए मिला है।
सृंजना को यह पुरस्कार उनके शोध पत्र ’17 गीगाहर्ट्ज पर उत्तर-दक्षिण प्रवाह के प्रथम प्रेक्षणात्मक संकेत तथा सूर्य में चुंबकीय वृक्षों के अध्ययन के लिए आशय’ के लिए दिया गया। यह शोध सूर्य के भीतर मौजूद चुंबकीय संरचनाओं और उनकी गतिविधियों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
17 से 20 नवंबर 2026 तक भारतीय भूचुंबकत्व संस्थान (आईआईजी), नवी मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रेडियो विज्ञान क्षेत्रीय सम्मेलन (URSI-RCRS 2026) के दौरान उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
सृंजना राउत ने एरीज के प्रो. दीपांकर बनर्जी के मार्गदर्शन में अपना पीएचडी शोध कार्य किया है। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। एरीज के वैज्ञानिकों और अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि रेडियो विज्ञान क्षेत्रीय सम्मेलन भारतीय रेडियो विज्ञान परिषद (InRaSS) का द्विवार्षिक प्रमुख सम्मेलन है। इसका उद्देश्य भारत सहित पड़ोसी देशों में रेडियो विज्ञान के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। वहीं अंतरराष्ट्रीय रेडियो विज्ञान संघ (URSI) रेडियो विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान, वैज्ञानिक आदान-प्रदान और तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


वैश्विक पहचान_ एरीज की सृंजना राउत को अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक सम्मान..
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई
इंस्पिरेशन और एसकेएम ने जीता बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब
शिक्षा की पहुंच जेलों और सैन्य केंद्रों तक, यूओयू की पहल से 32 विषयों में मिलेगा ऑनलाइन गाइडेंस