Ad

हज 2022 में आवेदन की ये रहेगी प्रक्रिया .. क्या बोले केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री नक़वी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

साल से हज यात्रा की राह देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने इस साल हज यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई स्थित हज हाउस में ऑनलाइन बुकिंग केंद्र के उद्घाटन के दौरान कहा कि भारत में 2022 की हज यात्रा की पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी।

ADVERTISEMENTSAd

हालांकि, इसकी घोषणा 21 अक्तूबर को होने वाली समीक्षा बैठक के बाद की जाएगी। नकवी ने बताया कि इस बैठक में अल्पसंख्यक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में भारत के महावाणिज्यदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2020 व 2021 में कोरोना के चलते हज यात्रा नहीं हो पाई थी। 2020 में 700 से अधिक महिलाओं ने ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना आवेदन किया था। वहीं 2021 में 2100 से अधिक महिलाओं के आवेदन आए थे। इन महिलाओं को 2022 में हज यात्रा का दोबारा मौका दिया जाएगा, अगर वे यात्रा पर जाना चाहेंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *