Ad

वारदात : यहां बैंक के रिलेशनशिप आफिसर की गर्दन पर सरेआम लगाया धारदार हथियार , लूटी हज़ारों की नगदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राज्य में उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में बंधन बैंक कर्मी के गले पर धारदार हसिया रख ₹75000 लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं हालांकि अभी पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।जानकारी के मुताबिक शील रत्न गौतम पुत्र सूरजपाल निवासी बरेली उत्तर प्रदेश यहां बंधन बैंक की दरउ मार्ग स्थित शाखा में रिलेशनशिप ऑफिसर है। वह ग्रामीण इलाके में ऋण वसूली का काम करता है।

ADVERTISEMENTSAd

लगभग दोपहर 1:30 बजे वह कोलकाता फार्म चौकी क्षेत्र के बख पुर से कलेक्शन करके आ रहा था, कि किच्छा डैम के पास सुनसान रास्ते से पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक रोककर उसके गले में धारदार हसिया रख बैग व पर्स छीन कर फरार हो गए । पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद बैग से ₹71000 व एक टैब पंच मशीन के साथ उसके पास से ₹4000 लूटने की बात बताई।

तफ्तीश के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे जाते दिखाई दिए लेकिन पीड़ित के बयानों में झोल देखते हुए पुलिस घटना को लेकर संदेह जता रही है हालांकि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *