Ad

नैनीताल : स्कूलों के खुलते ही शुरू हो गए घबराने वाले रुझान.. अब यहां 4 स्टूडेंटन्स निकले कोरोना पॉजिटिव..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड : नैनीताल जिले के राजकीय इंटर कॉलेज गरमपानी की चार स्टूडेंट्स में कोविड पॉजिटिव के लक्षण मिले हैं। वहीं बीते दिनों गोपेश्वर में भी एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। साथ ही आईआईटी रुड़की में भी युगांडा से लौटे एक छात्र में लक्षण मिले हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गरमपानी मुख्य बाजार में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं अब कोरोना से जीआईसी रातीघाट के चार स्टूडेंट्स भी संक्रमित हो गए है। अब छात्रों के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीमें बना दी गई हैं जो इसका परीक्षण कर रही हैं।आपको बता दें कि बीते दिनों स्कूल तो खुल चुके हैं लेकिन स्कूलों व आम जनमानस द्वारा कोरोना नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है।

मार्केटों, शॉपिंग मॉल में ऑफिसों में या स्कूलों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही नहीं किया जा रहा है ऐसे में लापरवाही अब भारी पड़ती नजर आ रही है वहीं त्यौहार भी नजदीक हैं प्रशासन ने स्कूलों में गाइडलाइन के पालन का दावा किया है, लेकिन सच्चाई ये है कि नियमो का पालन न के बराबर ही हो पा रहा है ऐसे में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने की संभावना साफ नजर आ रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *