ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..


भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर चमोली के पास स्थित बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार के लिए 61 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
लोहे में जंग लगने के कारण पुल कमजोर हो गया था और भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान हादसे का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों ने पुल के पुनर्निर्माण की मांग मंत्री राम सिंह कैड़ा के सामने रखी थी, जिसके बाद उन्होंने शासन से धनराशि स्वीकृत कराई।
पुल का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी वाहनों की आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी और गांवों का संपर्क भी सुरक्षित बना रहेगा।
इसी दौरान मंत्री कैड़ा ने स्युड़ा, बड़ेत, भनपोखा, पतलोट और खनस्यूं समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को फोन कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत कराने पर मंत्री कैड़ा का आभार जताया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग का छापा, घी-किशमिश और बेसन के नमूने भेजे
मोहम्मद दीपक’ केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, FIR पर रोक_ सोशल मीडिया बैन भी हटाया
नैनीताल में SIR का बड़ा पड़ाव पूरा, अब 15 सितंबर को वोटर लिस्ट ..
नैनीताल के गांवों में दूषित पानी सप्लाई से हाहाकार, दर्जनों अस्पताल में_ 5 स्कूलों में छुट्टी