चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


Haldwani। नैनीताल जनपद में प्राथमिक शिक्षा विभाग की स्थानांतरण प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) ने 27 अगस्त को जारी स्थानांतरण आदेश के महज चार दिन बाद उसे निरस्त कर दिया।
31 अगस्त 2026 को जारी आदेश संख्या 249/2026-27 के अनुसार सहायक अध्यापिका श्रीमती ज्योत्सना गुणवंत का राजकीय प्राथमिक विद्यालय उधवा (भीमताल) से राजकीय प्राथमिक विद्यालय इन्द्रानगर (हल्द्वानी) किया गया स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
विभाग ने निरस्तीकरण का कारण बताते हुए कहा है कि जिला स्तरीय स्थानांतरण समिति द्वारा यह तथ्य संज्ञान में नहीं लिया गया कि संबंधित शिक्षिका और उनके पति एक ही विकासखंड में कार्यरत हैं। इसी त्रुटि के आधार पर पूर्व में विद्यालय आवंटित कर दिया गया था।
लगातार संशोधित हो रहे स्थानांतरण आदेशों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और स्थानांतरण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को फोन किया और…
Nainital_नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, स्पेशल एंगल से निगरानी,,Video
Uttrakhand_पवन खेड़ा के खिलाफ तहरीर, बिजली खरीद पर सियासत गरम..
ढोल-दमाऊ की थाप से गूंजा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, लोक संस्कृति की विरासत से जुड़ी नई पीढ़ी
यूओयू की बीएड और योग प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न