घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के बेतालघाट में रविवार देररात एक घर में गुलदार(तेंदुआ)घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने ट्रेंक्विलाइज कर गुलदार को रैस्क्यू सेंटर पहुंचाया।


नैनीताल जिले में बेतालघाट क्षेत्र के तल्ली सेठी गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वयस्क तेंदुआ घर के अंदर घुस गया। तेंदुए ने घर में मौजूद कुत्ते को मार दिया। गुलदार की आवाज सुनकर, घर में रह रही बूढ़ी महिला ने पड़ोसियों को बुला लिया उर गुलदार के कमरे की कुंडी लगाकर बंन्द कर दिया।

ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद सवेरे टीम पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्यवाही करते हुए तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया और रैस्क्यू सेंटर ले गए। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *