पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया | कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए | कार्यक्रम में प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी को उनके साहित्यिक व सामाजिक कार्यों हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया |
अपने उद्बोधन में कुलपति लोहनी ने कहा कि “पुस्तक का निःशुल्क वितरण भारतीय ज्ञान परम्परा का एक घटक रहा है | उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का ध्येय है कि हर जिज्ञासु छात्र तक पुस्तकें पहुंचे | इसी ध्येय को लेकर विश्वविद्यालय ने एक लाख से अधिक पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया है | “
पुस्तकदान कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने पुस्तकें ग्रहण कीं | इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो संजय पंत, कुलसचिव प्रो रीतेश साह, प्रो ललित तिवारी, अतिरिक्त निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं डॉ शशांक शुक्ल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे |



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


डिजिटल दौर में किताबों से जोड़ने की अनूठी पहल, DSB में बांटी गईं 4000 मुफ्त पुस्तकें
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित
हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE