हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार में धामी कैबिनेट की पहली बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को पहली बार हरिद्वार में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा की।

बैठक में समूह ‘ग’ की सरकारी भर्तियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने, उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्र अधिनियम-2026 लागू करने और विधानसभा सत्र के स्थान व समय निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इसके अलावा जन विश्वास अधिनियम के दूसरे चरण को जल्द शुरू करने, उत्तराखंड के वीर बालकों को मुख्यमंत्री बाल वीरता पुरस्कार देने और फायर सर्विस में केंद्रीय मानकों के अनुरूप बदलाव को मंजूरी दी गई। पर्यटन एवं आयुर्वेद विभाग से जुड़े विकास प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट ने आभार व्यक्त किया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *