डिजिटल दौर में किताबों से जोड़ने की अनूठी पहल, DSB में बांटी गईं 4000 मुफ्त पुस्तकें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के डी.एस.बी.परिसर में ऊत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने छात्र छात्राओं के सर्वोच्च हित के लिए कई विषयों की पिस्तकें, मुफ्त भेंट की। इंग्लिश, हिंदी, योगा, बियोलॉजी साइंस, हिस्ट्री, पौलिटिकल साइंस, मैथ्स आदि की 4000 पुस्तकें युवाओं को बांटी गई।


नैनीताल के डी.एस.बी.परिसर में आज कुमाऊं विश्वविद्यालय और ऊत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपतियों के संयुक्त प्रयासों से ‘पुस्तकदान महोत्सव’ का आयोजन किया। डिजिटल दौर में विद्यार्थियों की किताबों से बढ़ती दूरी को कम करने और पढ़ने व लिखने की आदत को फिर से विकसित करने के उद्देश्य से ‘पुस्तकदान महोत्सव’ लगाया गया।


पुस्तकदान महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबों के करीब लाने और उनमें अध्ययन की रुचि विकसित करने की पहल की गई। कुलपति प्रो.सतपाल ने कहा कि आज इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच विद्यार्थियों में पुस्तकों को पढ़ने की आदत कम होती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को किताबों के महत्व से परिचित कराया जाए और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए।

कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी हमेशा प्रमाणिक नहीं होती, जबकि पुस्तकों को लेखन, संपादन और प्रूफ रीडिंग की प्रक्रिया से गुजरने के बाद प्रकाशित किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इंटरनेट और पुस्तकों के बीच संतुलन बनाकर अध्ययन करने को कहा है।

इस मौके पर कुलसचिव कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ.रितेश साह, डी.एस.बी.के डायरेक्टर प्रो.संजय पंत, ललित तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *