

उत्तराखंड : गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आई महिला पर्यटक का सात माह का बच्चा चोरी होने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद से पुलिस मासूम की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध महिला का हुलिया जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला अमेट नगर, विजय नगर गाजियाबाद निवासी शिव अपनी पत्नी रेखा व सात महीने के बेटे अभिजीत के साथ माता-पिता, भाई, बहन के साथ चार दिन पहले 14 जून को हरिद्वार घूमने आया था। घूमने के बाद परिवार के सदस्य गंगा घाट के आसपास ही सो गए। शनिवार रात में बारिश आने पर परिवार के सभी लोग सीसीआर के पास ऊर्जा निगम के कार्यालय परिसर में रूक गए।
यहां रात में करीब एक बजे सभी बरामदे में सो गए। शिव की पत्नी रेखा की करीब चार बजे आंख खुली तो बच्चे को गायब देख शोर मचा दिया। परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और बच्चे को ढूंढ़ने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, एसएसआई मुकेश थलेड़ी, रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह रावत तुरंत मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी लेने के बाद अलग-अलग टीमें बच्चे की तलाश में जुट गईं। कोतवाली भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि पुलिस और सीआईयू की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही संभावित स्थानों पर भी तलाश कराई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा और एक संदिग्ध महिला का हुलिया जुटाने के लिए भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आए एक परिवार का सात माह का बच्चा रात में सोते समय चोरी हो गया। पुलिस और सीआईयू की टीमें गंगा घाटों से लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे को खंगाला लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस टीम को निर्देश दिए।
पहले तो सभी ने आसपास बच्चे की तलाश की। बच्चा कही नहीं मिलने पर परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पहले हरिद्वार के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य जगह तलाश की। मामले को लेकर सोमवार को पुलिस ने चार अलग-अलग टीमों को दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश रवाना कर दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब