Ad

Video – नैनीताल जेल के करीब जंगलों में लगी आग,ख़तरा टला…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के जेल के समीप जंगल मे आग लग गई। दमकल विभाग धधकती आग को बुझाने के लिए जुट गई। बताया गया कि किसी उत्पाती ने आग लगाकर छोड़ दी, जिससे आग जंगल मे फैल गई।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में तल्लीताल जेल के समीप घने जंगल में अचानक आग की सूचना आई। मल्लीताल फायर स्टेशन से एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि जंगल में आग कुछ उत्पाती युवकों द्वारा लगाए जाने की जानकारी मिली।

फायर सर्विस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दमकल वाहन से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। जेल के समीप लगी इस आग से रिहायसी क्षेत्र और जेल को खतरा बनने लगा था, जब आग पर काबू पा लिया गया। फायरमैन डी.बी.आर.सलामत ने बताया कि पोस्ट मॉर्टम हाउस के बगल में लगी आग तेजी से फैल रही थी जिसे पानी की तेज धार से काबू किया गया। आग पर नजर रखकर उसे कंट्रोल किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *