आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..


शक्तिफार्म। पशुपालकों और आम लोगों के लिए खुशखबरी है। टैगोर नगर, शक्तिफार्म में आज 2 नवंबर से आंचल डेयरी के तीन दिवसीय मेले का आगाज होगा। 4 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में आंचल के विभिन्न दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ पशुपालकों को सरकारी योजनाओं और आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी मिलेगी।
मेले में हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है।
पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार आंचल ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने आम जनता और पशुपालकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी