सुशीला तिवारी में 12 करोड़ की हाईटेक कैथ लैब में सीलन_सांसद ने कहा ट्रीटमेंट करें..


हल्द्वानी
Haldwani में पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने रविवार को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में बन रही लगभग 12 करोड़ रुपये लागत की अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब का स्थलीय निरीक्षण किया।
सांसद ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए काम में तेजी लाकर जल्द इसे शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैथ लैब शुरू होने से कुमाऊं सहित पड़ोसी राज्यों के मरीजों को बेहतर हृदय उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
निरीक्षण के दौरान दीवारों में सीलन मिलने पर सांसद भट्ट नाराज दिखे। उन्होंने कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के अधिकारियों को तुरंत सुधार कर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि संवेदनशील मशीनों वाले इस प्रोजेक्ट में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मौके से ही सांसद ने देश के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ Dr. ओ पी यादव से फोन पर बातचीत कर जल्द डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने की बात भी कही।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. जी.एस. तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार