नैनीताल, कैंचीधाम और हाईकोर्ट में पैरामिलिट्री तैनात_ इंटेलिजेंस भी एक्टिव,क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा…


उत्तराखण्ड के नैनीताल में सरकार ने सीजन की तैयारी को पूरा करते हुए सशस्त्र सीमा बल(एस.एस.बी.)को कैंचींधाम और नैनीताल/हाईकोर्ट की निगरानी के लिए तैनात किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत, दो कंपनी एस.एस.बी.अब कैंचीधाम और नैनीताल शहर और हाईकोर्ट में तैनात की गई है।
ग्रीष्मकाल के दौरान नैनीताल और आसपास के पर्यटक और धार्मिक स्थलों में अत्यधिक भीड़भाड़ और आतंकवादी घंटनाओं की आशंकाओं के मद्देनजर पैरामिलिट्री फ़ोर्स लगाई गई है। मई माह के प्रथम वीकेंड पर ये फोर्स अपनी वर्दी और शस्त्र के साथ शहर के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाली जगहों, कैंचींधाम मंदिर, भवाली तिराहा और हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात हो गई।
इन क्षेत्रों में इनके अलावा ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं और साथ ही गोपनीय तंत्र को चौकन्ना रहने को कहा गया है। एस.पी.ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैरामिलिट्री फ़ोर्स को तैनात किया गया है।
दो कंपनी एस.एस.बी.नैनीताल पहुँच गई है, जिसमें से एक को नैनीताल के मल्लीताल और एक प्लाटून भवाली और कैंचीधाम में तैनात की गई है। ये फोर्स, भीड़ और यातायात संभालने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं। एस.पी.ट्रैफिक ने यह भी बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक और डाइवर्जन प्लान को मीडिया के माद्यम से यात्रीयों और जनता तक पहुँचाया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मोहम्मद दीपक’ केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, FIR पर रोक_ सोशल मीडिया बैन भी हटाया
नैनीताल में SIR का बड़ा पड़ाव पूरा, अब 15 सितंबर को वोटर लिस्ट ..
नैनीताल के गांवों में दूषित पानी सप्लाई से हाहाकार, दर्जनों अस्पताल में_ 5 स्कूलों में छुट्टी
देवभूमि के सौहार्द को कलंकित कर रही कांग्रेस_शंकर कोरंगा
हमारी शिकायत पर सुनवाई नहीं, राहुल गांधी पर चंद मिनटों में FIR..यशपाल,, थानों में धड़ाधड़ तहरीरें