

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले मामले में हर रोज नए अपेडट आ रहे हैं. इस मामले में आरोपी अनुज थापन (32) पुलिस हिरासत में थे. उन्होंने पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर ली है।
पुलिस कस्टडी में कैसे की सुसाइड?
आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में चादर के टुकड़े से आत्महत्या की. आरोपी थापन को दोपहर 12:30 बजे GT अस्पताल ले जाया गया. आरोपी अनुज थापन की GT अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई. इस कस्टडी में हुई मौत की जांच स्टेट सीआईडी को दी जाएगी. बता दें कि रात को पुलिस ओढ़ने के लिए जो चादर देती है. अनुज ने उसी के टुकड़े से फांसी लगाकर सुसाइड की।
इस मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था. उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किए अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी की कोशिश की और उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, हॉस्पिटल में उस आरोपी की जान बचाई नहीं जा सकी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बेडशीट का टुकड़ा ले जाकर उसका फंदा बनाया और फांसी लगा ली। हालांकि आरोपी अनुज थापन की इस कथित खुदकुशी पर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
आरोपी अनुज थापन 32 साल का था। उस पर सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने का आरोप था। पहले खबर आई थी कि अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में अपनी जान देने की कोशिश की और फिर घटना के बाद उसे मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल, सीएसएमटी ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनुज थापन मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर क्राइम ब्रांच में पुलिस कस्टडी के टॉयलेट में बेडशीट का एक टुकड़ा ले गया और उससे फांसी लगाकर जान दे दी।
कब हुई थी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग?
बता दें कि 14 अप्रैल रविवार सुबह खबर आई कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई है. इस खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया था. दो शख्स बाइक पर आए और सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग करके फरार हो गए थे. इसके बाद दोनों आरोपियों ने 3 बार कपड़े बदले ताकि वो पहचान में न आ सकें. पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि उनके पास 40 गोलियां थीं।
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी. बता दें कि इस केस में आरोपी विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया. अब अनुज थापन ने सुसाइड कर ली है।
फायरिंग की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने की थी सलमान खान से मुलाकात
वहीं इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से मुलाकात की थी. वो सलमान खान के घर गए थे. इस दौरान सलमान के पिता सलीम खान भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने सलमान एंड फैमिली को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की तसल्ली दी थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कुर्मांचल बैंक को मिली नई कमान, प्रकाश चंद्र चौधरी अध्यक्ष और इंदर सिंह परिहार उपाध्यक्ष निर्वाचित
हल्द्वानी में प्रभु श्रीराम की भव्य बारात की तैयारियां पूरी, आज सजेगी मेंहदी..
अभिजीत, सौरव, आशुतोष और ध्रुव हिरासत में,, दिल्ली की किलेबंदी .. 250 ट्रेनें रद्द
IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
नैनीताल/कैंचीधाम जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, बॉर्डर पर रोकी जाएंगी ये गाड़ियां