

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। सूत्रों के अनुसार, उसे अमेरिका में गोली मारी गई है। गोल्डी की हत्या की जिम्मेदारी डल्ला-लखबीर गैंग ने ली है।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या का दावा किया जा रहा है. अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई. गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकवादी घोषित किया जा चुका है. गोल्डी बराड़ ने ही मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद उसका नाम सुर्खियों में आने लगा था।
गोल्डी बराड़ का जन्म 11 अप्रैल 1994 को शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के घर हुआ. वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है. गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में कार्यरत थे. गोल्डी बराड़ के खिलाफ नेताओं का धमकी भरे फोन, फिरौती की मांग, कई हत्याओं की जिम्मेदारी लेने को लेकर मामले दर्ज हैं।
गुरलाल बराड़ जो गोल्डी बराड़ का चचेड़ी भाई था, उसकी हत्या के बाद गोल्डी ने अपराध का रास्ता चुना और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आने लगा. बताया यह भी जा रहा है कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाला गोल्डी बराड़ आतंकवादी समूह से भी जुड़ा था. केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसर गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कुर्मांचल बैंक को मिली नई कमान, प्रकाश चंद्र चौधरी अध्यक्ष और इंदर सिंह परिहार उपाध्यक्ष निर्वाचित
हल्द्वानी में प्रभु श्रीराम की भव्य बारात की तैयारियां पूरी, आज सजेगी मेंहदी..
अभिजीत, सौरव, आशुतोष और ध्रुव हिरासत में,, दिल्ली की किलेबंदी .. 250 ट्रेनें रद्द
IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
नैनीताल/कैंचीधाम जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, बॉर्डर पर रोकी जाएंगी ये गाड़ियां