गुलाब घाटी जाम का हल! काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को मंजूरी


18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग
भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित कुमाऊँ के लोगों और पर्यटको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था!
लगातार जाम की स्थिति बनने से पर्यटको, स्थानीय लोग घंटो जाम मै फसे रहते है! मंत्री कैड़ा ने जाम से निजात दिलाने हेतु मुख्यमंत्री धामी से काठगोदाम से दानीजाला – सिमलखेत होते हुऐ HMT अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांग की! मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर बाईपास मोटर मार्ग की मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दे दी है!
प्रथम चरण मै पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75, द्वितीय चरण मै पार्ट 2 के कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख का शासन से शासनादेश जारी करा दिया है तृतीय चरण में पुल का निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 11 करोड़ 77 लाख है जिसकी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है जल्दी ही शासनादेश जारी हो जायेगा!
मंत्री कैड़ा कहा ने इस मोटर मार्ग का निर्माण 3 चरणों मै किया जाना है! जिसकी स्वीकृति मिल गई है मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी ही काठगोदाम से HMT- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य होगा! भीमताल विधानसभा सहित पुरे कुमाऊँ के लोगो को जाम से निजात मिलेगी !मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है!
मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो को शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये है मंत्री ने कहा इस मोटर मार्ग के बनने से निश्चित तौर पर जाम से निजात मिलेगी!



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा