Ad

PCS परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल हल्द्वानी। उत्तराखंड PCS प्रारंभिक परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

रविवार, 29 नवंबर को आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को लेकर एसएसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग कर रहा है। नोडल अधिकारी और परीक्षा अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

पुलिस का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, नकल या अनुचित गतिविधि को रोकना और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *