Ad

खेल-खेल में सीख, अभिनय-अभिनय में संस्कार_अनुराग अकादमी की अनूठी पहल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नन्हे बच्चों ने कहानियों के किरदारों को मंच पर जीवंत कर दिया। पीली कोठी रोड स्थित नीलकंठ विहार की अनुराग अकादमी में दो दिवसीय स्टोरी एनेक्टमेंट एक्टिविटी आयोजित की गई, जिसमें नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

ADVERTISEMENTSAd

कार्यक्रम में बच्चों ने थर्स्टी क्रो (प्यासा कौआ), ग्रीडी मंकी (लालची बंदर) सहित विभिन्न कहानियों को अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने किरदारों को खूबसूरती से निभाते हुए कहानियों की सीख को मंच पर उतारा। इस गतिविधि के माध्यम से उन्हें मनोरंजन के साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी गई।

प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण में ऐसी छोटी-छोटी गतिविधियों की अहम भूमिका होती है। इनसे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। बचपन में दी गई नैतिक शिक्षा उन्हें आगे चलकर एक बेहतर नागरिक बनने में मदद करती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भावना जोशी, मधुबाला सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *