Haldwani – खुद को ‘मेजर’ बताने वाले की कहानी में कई झोल..


उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में आर्मी की वर्दी का दुरुपयोग करता संदिग्ध गिरफ्तार। फौज में जाने का जुनून या कोई और मिशन, जांच से चलेगा पता ?
शनिवार को हल्द्वानी के शीशमहल निवासी मेजर अजय पाठक ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि टेडी पुलिया में उन्होंने एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए देखा। वो व्यक्ति उन्हें संदिग्ध अवस्था में दिखा। व्यक्ति ने स्वयं को आर्मी में ‘मेजर’ बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बताया।
मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली और गतिविधियाँ संदिग्ध लगी तो उन्होंने तत्काल काठगोदाम पुलिस को संपर्क किया। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। व्यक्ति अपने बारे में कोई ठोस और सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका।
पुलिस उस व्यक्ति को काठगोदाम थाने ले गई। प्रथम दृष्टया सेना की वर्दी का दुरुपयोग और संदिग्ध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक की लिखित तहरीर पर खटीमा निवासी अमन उर्फ अमन रोमसन पर FIR NO-54/26 धारा 168 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि वर्तमान में वह निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास सुचेतना समाज सेवा केन्द्र में कार्यरत है। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है और भर्ती में असफल होने के कारण उसने सेना की वर्दी पहनी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सी.एम.पी.भी इस प्रकरण में पूछताछ कर रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..