HiSTAR-2026 _ एरीज में युवा वैज्ञानिकों ने सीखी खगोल विज्ञान की बारीकियां


नैनीताल। तारों, ग्रहों और अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने के लिए नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में युवा वैज्ञानिकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 23 से 27 नवंबर तक आयोजित पांच दिवसीय हिमालयन स्कूल फॉर ट्रेनिंग इन एस्ट्रोनॉमी रिसर्च (HiSTAR-2026) में भारत और नेपाल के करीब 30 शोधार्थियों एवं युवा वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य हिमालयी और आसपास के उत्तरी भारतीय क्षेत्रों के युवाओं को प्रेक्षणात्मक खगोल विज्ञान यानी दूरबीनों के जरिए अंतरिक्ष का अध्ययन करने और वैज्ञानिक आंकड़ों का विश्लेषण करने की जानकारी देना था।
दूरबीन से वास्तविक प्रेक्षण, वैज्ञानिकों से सीखा शोध
प्रशिक्षण के दौरान एरीज और पुणे स्थित आयुका के वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों ने प्रतिभागियों को व्याख्यान, प्रयोगात्मक सत्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। युवाओं को खगोलीय प्रेक्षण, दूरबीनों के संचालन, वैज्ञानिक आंकड़ों को समझने और उनके विश्लेषण की बारीकियां सिखाई गईं।
प्रतिभागियों ने एरीज की 1.04 मीटर सम्पूर्णानंद दूरबीन से रात में वास्तविक खगोलीय प्रेक्षण भी किए। इससे उन्हें किताबों में पढ़े विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से समझने और शोध का व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को देवस्थल वेधशाला का भ्रमण कराया गया। यहां उन्होंने भारत की प्रमुख खगोलीय प्रेक्षण सुविधाओं को करीब से देखा और उनकी कार्यप्रणाली समझी।
इस दौरान 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप (DOT), 4 मीटर इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (ILMT) और 1.3 मीटर देवस्थल फास्ट ऑप्टिकल टेलीस्कोप (DFOT) के बारे में जानकारी दी गई।
एरीज और आयुका की संयुक्त पहल
HiSTAR-2026 का आयोजन एरीज और पुणे स्थित अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र खगोलविज्ञान एवं खगोलभौतिकी (आयुका) ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक एरीज के डॉ. जीवन पांडेय, डॉ. नीलम पंवार, आयुका के डॉ. अनुपम भारद्वाज और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. हुम चंद रहे।
एरीज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नजा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खगोल विज्ञान के क्षेत्र में आगे शोध करने के लिए प्रेरित किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


HiSTAR-2026 _ एरीज में युवा वैज्ञानिकों ने सीखी खगोल विज्ञान की बारीकियां
खेल-खेल में सीख, अभिनय-अभिनय में संस्कार_अनुराग अकादमी की अनूठी पहल
महापरिनिर्वाण दिवस पर लालकुआँ में सजेगा सेवा का महाकुंभ, लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
573 दिन सड़क पर_13 हजार KM पैदल चलकर नैनीताल पहुंचे असम के पल्लव…
रेखा आर्या के पति पप्पू गिरधारी को हाईकोर्ट से नो रिलीफ…