महिला विरोधी सरकार सिर्फ भ्रम फैलाने में माहिर, आंगनवाड़ी बहनों के हक पर मौन”_नीरज


हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में पिछले 19 दिनों से चल रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सेविका एवं मिनी कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की हजारों आंगनवाड़ी बहनें अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। जो महिलाएं दिन-रात मेहनत कर समाज के अंतिम छोर तक पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं पहुंचाती हैं, आज वही अपने हक के लिए संघर्ष कर रही हैं—यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
नीरज तिवारी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें—मानदेय में बढ़ोतरी, अनावश्यक कटौतियों पर रोक और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां—पूरी तरह न्यायसंगत हैं। इसके बावजूद सरकार का लगातार मौन रहना उसकी नीयत और प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए आंगनवाड़ी बहनों से सम्मानजनक वार्ता कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होगी और सड़क से लेकर सदन तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज़ उठाएगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला शक्ति और मेहनतकश वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




महिला विरोधी सरकार सिर्फ भ्रम फैलाने में माहिर, आंगनवाड़ी बहनों के हक पर मौन”_नीरज
2027 में मुश्किल हो जाएगा” बयान पर बंशीधर भगत ने कहा_ मोदी जी के बारे में कोई ऐसी बात नहीं कही
पहाड़ अब और करीब_ हल्द्वानी से मुक्तेश्वर तक रोडवेज की नई उड़ान
उत्तराखंड – दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत..
अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का आगाज, शुभ मुहूर्त में खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट