तस्करों का सीक्रेट केबिन वाला जुगाड़ फेल,रानीबाग बैरियर पर पकड़े गए..


तस्करों का सीक्रेट केबिन वाला जुगाड़ फेल,रानीबाग बैरियर पर पकड़े गए..
हल्द्वानी। बाहर से देखने पर वाहन पूरी तरह खाली नजर आ रहा था, लेकिन वन विभाग की पैनी नजर से तस्करों की चालाकी ज्यादा देर तक नहीं छिप सकी। वाहन के अंदर गुप्त रूप से बनाए गए केबिनों में अवैध लीसा (रेजिन) छिपाकर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान पूरा खेल सामने आया और चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
नैनीताल वन प्रभाग की टीम ने अवैध लीसा के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 की रात मनोरा रेंज के रानीबाग बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान वाहन संख्या UK 18 CA 4432 को रोककर तलाशी ली गई।
पहली नजर में वाहन खाली दिखाई दे रहा था, लेकिन अधिकारियों को संदेह होने पर जब गहन जांच की गई तो वाहन के भीतर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त केबिन मिले। इन केबिनों की तलाशी लेने पर 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ।
वन विभाग ने मौके पर ही अवैध लीसा और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
वन विभाग का कहना है कि अवैध वन उपज के परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park