उत्तराखंड में कल मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल बंद..


उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरे शबाब पर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की है। लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा रही है।
29 जुलाई को इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र चम्पावत ,, टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर जिला प्रशासन ने 29 जुलाई (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन अनिवार्य होगा। यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है और किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य या प्रबंधक के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
29 जुलाई: सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में गर्जन, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर पड़ने की संभावना है।
30 जुलाई: बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
30 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चम्पावत और नैनीताल में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, बिजली चमकने और गर्जन की गतिविधियां बनी रहेंगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
31 जुलाई और 1 अगस्त: इन जिलों पर रहेगी नजर
31 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि 1 अगस्त को पिथौरागढ़ और चम्पावत में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय जिलों में लगातार तेज बारिश का दौर बना रह सकता है।
2 और 3 अगस्त को भी राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 2 और 3 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।
लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव और सड़कें बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
आपके जिले में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे?
जैसे ही किसी अन्य जिले में अवकाश या मौसम को लेकर नया आदेश जारी होगा, इस खबर को तुरंत अपडेट किया जाएगा। बने रहिए हमारे साथ, सबसे तेज और सबसे सटीक अपडेट के लिए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में कल मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल बंद..
संसद में गूंजा पहाड़ का दर्द..अजय भट्ट ने उत्तराखंड के लिए मांगा विशेष पैकेज
उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर, 3 अगस्त तक नहीं मिलेगी राहत
उत्तराखंड : गैंगरेप के आरोपियों का एनकाउंटर..
कुछ ही दिनों में धंसा देहरादून में नन्दा की चौकी का नया पुल..