Paytm Bank बंद करने के आदेश_ अब UPI और आपके पैसे का क्या होगा ?

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली। अगर आप Paytm इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने Paytm Payments Bank Ltd (PPBL) को बंद करने (लिक्विडेशन) की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आदेश दे दिया है। इसके बाद कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अब Paytm बंद हो जाएगा? क्या UPI, Wallet और QR Code काम करना बंद कर देंगे ?

इसका सीधा जवाब है_नहीं। आम Paytm यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी रोजमर्रा की ज्यादातर सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।

आखिर हुआ क्या?

रिजर्व बैंक (RBI) ने 24 अप्रैल 2026 को लगातार नियमों के उल्लंघन और ग्राहकों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली खामियां मिलने के बाद Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था।

उस समय RBI ने कहा था कि बैंक को औपचारिक रूप से बंद करने की कानूनी प्रक्रिया के लिए वह दिल्ली हाईकोर्ट जाएगा। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैंक के लिक्विडेशन (समापन) की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बैंक का काम अब कौन संभालेगा ?

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम. नायर को Paytm Payments Bank का आधिकारिक लिक्विडेटर नियुक्त किया है। अब बैंक के संचालन और बंद करने से जुड़े सभी फैसले उनकी निगरानी में लिए जाएंगे।

Paytm UPI का क्या होगा ? यही सबसे बड़ा सवाल है, और इसका जवाब राहत देने वाला है।

Paytm UPI पहले की तरह चलता रहेगा।_ QR Code से भुगतान जारी रहेगा।_ Soundbox और Card Machine की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।_ Payment Gateway की सेवाएं भी सामान्य रूप से चलेंगी।_ Paytm Wallet से भुगतान, रिचार्ज और बिल पेमेंट जारी रहेंगे।_ Paytm Gold और Paytm Money जैसी सेवाएं भी पहले की तरह काम करेंगी।

आपके पैसे का क्या होगा ?

अगर आपका पैसा Paytm Payments Bank में था, तो RBI के अनुसार घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि बैंक के पास इतना फंड उपलब्ध है कि वह अपने सभी ग्राहकों का पैसा वापस कर सकता है। यानी ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है और उसे लौटाने की प्रक्रिया कानून के अनुसार पूरी की जाएगी।

पूरा मामला जानिए_ 2017 में Paytm Payments Bank को लाइसेंस मिला।… मार्च 2022 में RBI ने नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी। .. जनवरी-फरवरी 2024 में नए डिपॉजिट, टॉप-अप और कई बैंकिंग सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

24 अप्रैल 2026 को बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। वहीं अब दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैंक को बंद करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आम लोगों के लिए सबसे जरूरी बात

अगर आप सिर्फ Paytm App से UPI पेमेंट, QR स्कैन, Wallet, रिचार्ज या बिल पेमेंट करते हैं, तो फिलहाल आपकी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। इसलिए किसी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल RBI तथा आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *