Ad

हल्द्वानी में सनसनीखेज़ वारदात_कैमरों के तार काटकर खंगाली दुकान,1.5 लाख कैश चोरी..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर में नैनीताल रोड स्थित फेमस कपड़े की दुकान ‘हीर द होलसेल’ में 15 अगस्त यानी बृहस्पतिवार की रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई। चोर ने दुकान में घुसने से पहले सभी सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं, जिससे उसकी पहचान न हो सके। यह वारदात रात करीब 11:50 बजे हुई, जब चोर दुकान में दाखिल हुआ और गल्ले से लगभग 1.5 लाख रुपये की नकदी निकालकर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

सूत्रों के अनुसार, चोर दुकान में करीब 10 minute तक रहा, इस दौरान उसने पूरी दुकान को खंगाला। चोरी के बाद, वह लगभग 1:00 बजे मौके से भाग निकला। दुकान के मालिक ने सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि यह चोरी पूरी तैयारी के साथ की गई है, क्योंकि चोर ने पहले ही सुरक्षा उपकरणों को निष्क्रिय कर दिया था। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना से भय का माहौल है, और वे सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *