Ad

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज_इन बड़े मुद्दों पर लगेगी मुहर..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित सभागार में आज मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई है। कैबिनेट की इस अहम बैठक में विभागों के प्रस्ताव आ सकते हैं। बताया जा रहा है विधानसभा के मानसून सत्र में आने वाले अनुपूरक बजट पर भी मुहर लग सकती है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा ,राजस्व विभाग में कई पदों की सेवा नियमावली में भी संशोधन का प्रस्ताव पास हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव होने हैं ऐसे में निकायों के ओबीसी आरक्षण को लागू करने के लिए एक्ट और नियमावली को तैयार किया गया है. हालांकि, निकायों के ओबीसी आरक्षण एक्ट को विचलन से मंजूरी मिल चुकी है. इस प्रस्ताव को पिछले कैबिनेट में रखा गया था, लेकिन इसके लिए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत कर दिया था. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल बैठक के दौरान, ओबीसी आरक्षण एक्ट को लागू करने पर सीएम धामी बड़ा निर्णय ले सकते है।

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक के दौरान कई विभागों की सेवा नियमावली में संशोधन के साथ ही अन्य कई प्रत्यावेदन पर भी मंत्रिमंडल मुहर लगा सकती है।

जिनको आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सटल के पटल पर रखकर पारित किया जाएगा. इसके साथ ही आयुर्वेद पाठ्यक्रमों में आयु सीमा में छूट दिए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है. इसके साथ ही शिक्षा, खेल, आयुर्वेद, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों से संबंधित प्रस्ताव पर भी फैसला लिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *