देहरादून में एलिवेटेड रोड के खिलाफ जनआंदोलन, सरकार पर लापरवाही का आरोप


देहरादून।
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना के विरोध में दून समग्र विकास अभियान के बैनर तले देहरादून में एक सप्ताहव्यापी जनअभियान की शुरुआत हो गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में हुए प्रदर्शनों में लोगों ने सरकार पर बिना अध्ययन, बिना पारदर्शिता और बिना जनसंवाद के परियोजना को थोपने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह परियोजना यातायात समाधान के बजाय मसूरी मार्ग पर जाम बढ़ाने वाली साबित होगी। 15 सितंबर की घातक आपदा के बाद दो नदियों के बीच खंभे खड़े करने की योजना को उन्होंने हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ बताया। आरोप है कि सरकार अधूरी रिपोर्टों के आधार पर इसे “विकास” के रूप में पेश कर रही है, जबकि प्रभावित आबादी, पर्यावरणीय असर, नदी तंत्र और पुनर्वास को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन की मंशा साफ होती तो अब तक प्रभावित लोगों के लिए पुनर्वास योजना, पर्यावरण प्रभाव आकलन और वैकल्पिक यातायात समाधान सार्वजनिक किए जा चुके होते। इसी आक्रोश के साथ लोगों ने “नहीं चाहिए एलिवेटेड रोड की मार, हमें चाहिए घर, बस और रोजगार” के नारे लगाए।
आज ब्रह्मपुरी, कांठ बंगला भाग-1 व 2, गब्बर बस्ती, हैप्पी एनक्लेव, अधोईवाला, राजीव नगर कंडोली, जाखन सहित कई क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आगामी दिनों में अन्य इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
आंदोलन के तहत एलिवेटेड रोड परियोजना रद्द करने, शहर में बसों की संख्या बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और आवास निर्माण हेतु रोजगार गारंटी योजना लागू करने की मांग की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती