इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम


हल्द्वानी। शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 का शानदार आगाज हुआ। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 स्कूलों की 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले ही दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं मेजबान इंस्पिरेशन स्कूल ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीत के साथ दमदार शुरुआत की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। खेल उस प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मानवता और खेल भावना का विकास होता है।
पहले दिन के मुकाबलों में दिखा रोमांच
उद्घाटन मुकाबले में इंस्पिरेशन स्कूल ने सरस्वती अकादमी को बालक वर्ग में 32-13 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में मेजबान टीम ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को 36-02 से करारी शिकस्त दी।
अन्य मुकाबलों में ऑरम द ग्लोबल स्कूल ने आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल को 12-00 से हराया। एसकेएम स्कूल ने नैनी वैली स्कूल को 20-04 से शिकस्त दी। सेंट थेरेसा ने डीपीएस को 21-12 से पराजित किया।
बालक वर्ग में क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सेक्रेड हार्ट को 35-05 से हराया। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने ऑरम द ग्लोबल स्कूल को 31-21 से मात दी। एसकेएम स्कूल ने नेमोनिक कॉन्वेंट को 32-28 और एचडी फाउंडेशन ने शिवालिक स्कूल को 10-04 से हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में 15 बालक और 13 बालिका टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। आयोजन के दौरान विद्यालय प्रबंधन, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक और विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..
उत्तराखंड में बाल विवाह का मामला_ दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा…
हाईकोर्ट में मुख्य सचिव_नैनीताल की हैरिटेज लाइब्रेरी और सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल…