Ad

उत्तराखंड में बाल विवाह का मामला_ दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में बाल विवाह का मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय किशोरी की शादी 25 वर्षीय युवक से करा दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और बाल अधिकार संगठनों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बाल विवाह से बचाया। मामले में दूल्हे और परिवार के सदस्यों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को गदरपुर ब्लॉक के एक गांव में दोनों परिवारों की सहमति से नाबालिग की शादी कराई गई थी। इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) को इसकी जानकारी मिली तो संस्था ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन, आईएसडी और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) की संयुक्त टीम देर रात गांव पहुंची। उस समय किशोरी की शादी हो चुकी थी। टीम ने हस्तक्षेप कर किशोरी को संरक्षण में लिया और वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 की धारा 9, 10 और 11 के तहत दूल्हे समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आईएसडी की परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। परंपरा और सामाजिक रीति-रिवाज के नाम पर इस अपराध को उचित नहीं ठहराया जा सकता। नाबालिग की शादी कराना उसके अधिकारों का हनन है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर लोगों को भी आगे आकर आवाज उठानी चाहिए।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के अनुसार, उसके सहयोगी संगठनों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वर्ष 2023 से अब तक देशभर में छह लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में चार सहयोगी संगठनों के माध्यम से काम कर रहे संगठन ने राज्य में अब तक 2,227 बाल विवाह रुकवाने का दावा किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *