CBI ने बिछाया जाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर भी गिरफ्तार_9 लाख की घूस…


उत्तराखंड _बैंक से करोड़ों रुपये का लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरानगर शाखा के प्रबंधक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1.80 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराने और रकम जारी करने के बदले ग्राहक से 9 लाख रुपये यानी कुल लोन राशि का पांच प्रतिशत कमीशन मांगा गया था।

50 हजार की रिश्वत लेते एजेंट गिरफ्तार
CBI के मुताबिक, क्लेमेंट टाउन निवासी आशीष बंबा ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरानगर शाखा में संपत्ति के बदले 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन और तीन निजी डायरेक्ट सेलिंग एजेंटों ने लोन पास कराने के एवज में 9 लाख रुपये की मांग की थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद दे चुका था। इसके बाद बाकी रकम के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों के कहने पर उसने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के दो बिना तारीख वाले चेक भी दिए थे। शेष 50 हजार रुपये नकद देने की बात तय हुई थी।
CBI ने बिछाया जाल, मैनेजर भी गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद CBI ने 18 नवंबर की देर शाम जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान निजी एजेंट नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद बैंक मैनेजर प्रेम रंजन और दूसरे एजेंट नीरज राय को भी गिरफ्तार किया गया।
CBI ने तीनों आरोपियों के आवासीय परिसरों की तलाशी लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद की है। मामले में चौथे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
CBI ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व 7A के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


CBI ने बिछाया जाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर भी गिरफ्तार_9 लाख की घूस…
इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..
उत्तराखंड में बाल विवाह का मामला_ दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा…