Ad

व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। गुरुवार सुबह नगर आयुक्त आशिमा गोयल खुद मैदान में उतरीं और पांच अलग-अलग टीमों के साथ शहर के 15 वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सफाई कर्मचारी और सफाई नायक ड्यूटी से नदारद मिले। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd

नगर आयुक्त ने स्वयं वार्ड संख्या 3, 4 और 6 का निरीक्षण किया, जबकि नगर निगम के अन्य अधिकारियों की चार टीमों ने वार्ड 11, 17, 18, 25, 26, 27, 34, 36, 37, 57, 58 और 60 में सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची।

निरीक्षण में मिली लापरवाही पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी सफाई कर्मचारियों और सफाई नायकों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचना होगा। उपस्थिति दर्ज कराने के साथ पूरी कार्यावधि में जिम्मेदारी से काम करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था से हल्द्वानी की पहचान और नागरिकों का जीवन स्तर जुड़ा है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम की टीमें आगे भी लगातार औचक निरीक्षण करेंगी और लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *