उत्तराखंड : बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 9 पर मुकदमा


उत्तराखंड के रुद्रपुर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी में भाजपा के पटेलनगर मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ट्रांजिट कैंप, खेड़ा और दरियागंज क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान टीमों ने कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ कर और सीधे मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी किए जाने के प्रमाण पकड़े। कई मकानों में बिजली मीटर गायब मिले, जबकि कुछ घरों में मीटर से पहले केबल काटकर अवैध सप्लाई ली जा रही थी।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती के नेतृत्व में चले अभियान में 201 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के तहत 41 घरों से अवैध केबल कनेक्शन काटकर जब्त किए गए।
कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता सहित राजा कॉलोनी और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है।
ऊर्जा निगम ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को भारी राजस्व नुकसान होता है, बल्कि ग्रिड पर अतिरिक्त दबाव के कारण फाल्ट, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं। पुलिस और ऊर्जा निगम ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, CM धामी को सौंपा ज्ञापन..
हल्द्वानी में ₹43.50 करोड़ की नींव, CM धामी का बड़ा विजन_Uttrakhand State Sports University
सितारों की दुनिया में बच्चों ने दिखाया हुनर, इंस्पिरेशन स्कूल में हुई ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा-2026’
रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की मौत
कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री