Ad

कांग्रेस शासित इस पहाड़ी राज्य में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हिमाचल प्रदेश, भारत। पूरा भारत देश राम की भक्ति में डूबा हुआ है, बस कुछ ही पल के इंतजार के बाद राम की नगरी अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा और राम लला विराजमान होंगे। ऐसे में कल 22 जनवरी को कई राज्‍यों की सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घाेषणा की गई है। इसी कड़ी में अब हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश की घाेषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd


दरसअल, हिमाचल प्रदेश में शिमला के राम मंदिर में रविवार को दीप प्रज्वलित के दौरान राज्‍य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषण की है कि, 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा उन्‍होंने कहा है कि, ”भगवान श्री राम सभी के आस्था के केंद्र हैं औऱ यह राजनीतिक विषय नहीं है। भगवान श्री राम किसी पार्टी विशेष के नहीं है। वह इस देश की संस्कृति है। हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं।”

केंद्र सरकार ने तो केवल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है, लेकिन कांग्रेस शाषित हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू


केंद्र और कई भाजपा शासित राज्यों ने 22 जनवरी को पूरे दिन और आधे दिन की छुट्टी करने की घोषणा कर चुके है। अब तक उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा के अलावा उत्तराखंड की सरकार छुट्टी का ऐलान कर चुके है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *