Ad

लोकसभा 2024 की उत्तराखंड कांग्रेस ने शुरू की तैयारी,नियुक्त किए गए मीडिया कोऑर्डिनेटर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है तो वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रभारी डॉ0 चयनिका उनियाल के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव को लेकर हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने हेतु मण्डलवार, लोकसभा और और जिलेवार मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए गये हैं। दसौनी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ब्लॉक स्तर पर भी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएगें। दसौनी ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की रीति नीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय के लिए ऐसा किया गया है।


दसौनी ने कहा इसी कड़ी में गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला जिम्मेदारी मिली है। कुमाऊँ मण्डल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गयी है। इसी क्रम में लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट एवं पौड़ी में अद्धैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गयी है।

दसौनी ने बताया कि विकेन्द्रीकरण को ध्यान में रखते हुए जिले स्तर पर भी समन्वयक बनाये गये हैं। जिनमें अल्मोड़ा से राजीव कर्नाटक, पिथौरागढ़ से खिमराज जोशी, चम्पावत से अशोक वर्मा, बागेश्वर से हरीश ऐठानी, नैनीताल से मनोज शर्मा, उधम सिंह नगर से अरविन्द आर्य, हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, चमोली से मनोज रावत एवं देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी हैं। 

दसौनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मीडिया प्रभारी डॉ0 चयनिका उनियाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने अपने क्षेत्र पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *